जब हमारे वीर सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूर्ण समर्पण, साहस और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व बनता है कि वह उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखे।
माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज लखनऊ में जल सीमाओं के सजग प्रहरियों की वीरता, अदम्य साहस, समर्पण एवं आधुनिक तकनीकी दक्षता को समर्पित नौसेना शौर्य वाटिका (नौसेना शौर्य संग्रहालय का द्वितीय चरण) के लोकार्पण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। 
पूर्ण विश्वास है, यह नौसेना संग्रहालय देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भारतीय नौसेना के सभी वीर जवानों और अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन एवं जनपद वासियों को बधाई।
जय हिंद।






