पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में व एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा के नेतृत्व में थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर मादक पदार्थ- शराब अथवा अन्य नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कुल 104 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा कुल 104 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों का सेवन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा आमजन से अपील की गयी कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब अथवा अन्य नशे का सेवन न करें तथा लोक शान्ति एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी वैधानिक कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






