गौतमबुद्धनगर– पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-3 राजीव कुमार गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी सेक्टर-142 के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया गया। बैठक के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही नागरिकों से किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं सुरक्षा कर्मियों का सत्यापन कराने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा की गईं, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






