गौतमबुद्धनगर– पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना फेस-3 क्षेत्रान्तर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाए, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनके द्वारा सभी पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।


