ग्रेटर नोएडा
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यवाही का विवरण
ग्रेटर नोएडा – दिनांक 08.06.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले 01 अभियुक्त राजू सिंह उर्फ सोनू पुत्र चतर सिंह को ग्राम शाहपुर खुर्द पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 मूर्ति के छत्र (सफेद धातु) संबंधित मु0अ0सं0- 144/2026 धारा 305 बीएनएस व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा दुर्गा विशाल मंदिर से उक्त छत्र चोरी किए गए थे, और आज इसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
राजू सिंह उर्फ सोनू पुत्र चतर सिंह निवासी विनोद नगर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र लगभग 45 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण
1. मु0अ0सं0 144/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 448/2025 धारा 112(2),/305(d),/317(2),/61(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0 474/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1 चोरी के 02 मूर्ति के छत्र (सफेद धातु)
2 01 अवैध चाकू






