ग्रेटर नोएडा – बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन-2 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. अभिषेक वर्मा
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रेटर नोएडा में आयोजित बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन-2 के रोमांचक मुकाबलों के दौरान शिवसेना एवं एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनका उत्साहवर्धन किया तथा लीग के आयोजन और उसके विज़न की सराहना की।
डॉ. अभिषेक वर्मा जी ने कहा कि बिग क्रिकेट लीग छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज अमेच्योर खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया है, वह भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा,
“बिग क्रिकेट लीग एक ऐसा उत्कृष्ट मंच है जो अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं को एक साथ लाता है। यह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को अवसर प्रदान करने और उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने का सशक्त मंच है।”
इस अवसर पर आयोजन समिति ने डॉ. अभिषेक वर्मा जी का स्वागत एवं सम्मान किया। खिलाड़ियों और दर्शकों में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। लीग के आयोजकों ने बताया कि BCL का उद्देश्य देशभर की नई क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाना है।
बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 में विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और प्रतियोगिता को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।






