गौतमबुद्धनगर – पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके अधिकारों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्ययोजना “OPERATION INVICTUS / ऑपरेशन अपराजेय” प्रारंभ की गई है।
इस अभियान का उद्देश्य विशेष आवश्यकता (Special Need) वाले बच्चों की नियमित निगरानी, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करना है। प्रारंभिक चरण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के कुल 1645 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों का विवरण पूर्ण गोपनीयता के साथ संकलित किया जाएगा। संबंधित महिला बीट अधिकारी प्रत्येक 15 दिवस में बच्चों, अभिभावकों एवं केयर टेकर से संपर्क कर उनकी कुशल-क्षेम की जानकारी प्राप्त करेंगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जरूरत पड़ने पर बच्चों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रशिक्षित अस्पतालों के माध्यम से आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बच्चों को आपातकालीन सेवा ‘Dial-112’ एवं ‘Child Helpline-1098’ के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा बच्चों की देखभाल कर रहे केयर टेकर का रिकॉर्ड रखा जाएगा तथा नियमित चरित्र सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा एवं गरिमा से संबंधित संभावित घटनाओं की सतत निगरानी की जाएगी।
दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर “Neighbourhood Security Plan” भी तैयार किया जाएगा। सहायता, शिकायत एवं परामर्श हेतु पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8595902539 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर संबंधित समस्याओं की सूचना दी जा सकती है।
इस अभियान का संचालन महिला बीट अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए MAX हॉस्पिटल नोएडा एवं AMITY यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा पुलिस कर्मियों को व्यावहारिक एवं Soft Skill Training प्रदान की जाएगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
“ऑपरेशन अपराजेय” पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का एक संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी प्रयास है, जिसके माध्यम से दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं समग्र कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।






