घटना का विवरण
गौतमबुद्धनगर – वादिनी द्वारा थाना सेक्टर-126 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, 03 लाख रुपये नकद, 02 मोबाइल फोन एवं 01 लैपटॉप चोरी कर लिये गये है। उक्त सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-126 पर मु0अ0सं0 94/2026 धारा 305/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार दिनांक 08.05.2026 को वादी द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध घर से 02 लैपटॉप, 01 अमेजन किंडल एवं नकदी चोरी किये जाने के संबंध में सूचना दी गयी थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 67/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु स्थानीय पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के लगभग 50-60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गयी। दिनांक 10.06.2026 को थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से उक्त चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त 1-शुभम उर्फ काकू 2-राहुल शर्मा 3-सचिन वर्मा (सुनार) को गढ़ी शाहपुर गांव के सामने पुश्ता रोड, सेक्टर-131 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है।
पूछताछ का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूछताछ में अभियुक्त शुभम उर्फ काकू द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। वह दिन के समय ऐसे मकानों की रैकी करता था जिनमें ताला लगा होता था तथा मौका पाकर लोहे के सरिया से ताला तोड़कर घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त द्वारा ग्राम बख्तावरपुर स्थित मकान में ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, 03 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन एवं लैपटॉप चोरी किये थे। इसी प्रकार एक अन्य चोरी की घटना में 02 लैपटॉप एवं अन्य सामान चोरी किया था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त शुभम द्वारा चोरी की गयी ज्वैलरी का कुछ हिस्सा अपने जीजा राहुल शर्मा को दिया गया था। राहुल शर्मा द्वारा उक्त चोरी का माल अपने परिचित सुनार सचिन वर्मा को बेचने हेतु दिया था। सुनार सचिन वर्मा द्वारा चोरी का माल होने की जानकारी होने के बावजूद लालचवश चोरी की चैन एवं अंगूठी को गलाकर बेच दिया गया तथा शेष चोरी की ज्वैलरी खरीदने का सौदा किया जा रहा था।
अपराध करने का तरीका
अभियुक्त शुभम उर्फ काकू शातिर अंतरराज्यीय चोर है जिसके विरूद्ध कई जनपदों में दर्जनों मुकदमें दर्ज है। अभियुक्त चोरी करने के उद्देश्य से ऐसे मकानों की तलाश करता था जिनमें ताला लगा हो तथा अवसर मिलने पर मकानों एवं कमरों के ताले तोड़कर घर में कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो जाता था। अभियुक्त द्वारा चोरी किये गये माल को ठिकाने लगाने में उसका सगा जीजा राहुल शर्मा सहयोग करता था।

अभियुक्तों का विवरण
1.शुभम उर्फ काकू पुत्र नरेश शर्मा निवासी कृष्ण विहार नीलकंठ पुरम कॉलोनी, भोला रोड, थाना टीपी नगर, मेरठ, उम्र लगभग 38 वर्ष।
2.राहुल शर्मा पुत्र बृजभूषण शर्मा निवासी ग्राम चिरसी, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 35 वर्ष।
3.सचिन वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी मंडी श्यामनगर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 28 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
1-चोरी के आभूषण (01 जोड़ी पायल, 01 मंगलसूत्र, 01 चैन, 02 अंगूठी, 01 जोड़ी झुमकी)
2-03 लाख रुपये नकद
3-04 मोबाइल फोन
4-04 लैपटॉप
5-03 आधार कार्ड
6-01 पैन कार्ड
7-चोरी में प्रयुक्त कार
8-ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का सरिया
9-01 अवैध चाकू
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण
1.मु0अ0सं0 94/2026 धारा 305/331(3)/317(2)/317(5) बीएनएस थाना सेक्टर-126 नोएडा।
2.मु0अ0सं0 67/2026 धारा 305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना सेक्टर-126 नोएडा।
3.मु0अ0सं0 183/24 धारा 317(2),331(3)/305 BNS 3/25 arms act थाना देहलीगेट जनपद मेरठ बनाम शुभम।
4.मु0अ0सं0 416/15 धारा 317(2),331(3)/305 BNS 3/25 arms act थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जनपद मेरठ बनाम शुभम।
5.मु0अ0सं0 564/19 धारा 3/25 Arms act थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जनपद मेरठ बनाम शुभम।
6.मु0अ0सं0 213/22 धारा 380,411 BNS थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जनपद मेरठ, बनाम शुभम।
7.मु0अ0सं0 307/22 धारा 380,411,457 BNS थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जनपद मेरठ, बनाम शुभम।
8.मु0अ0सं0 1052/20 धारा 272,273 BNS 63 Excise थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ, बनाम शुभम।
9.मु0अ0सं0 41/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर बनाम शुभम।
10.मु0अ0सं0 202/2024 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कासना, ग्रेटर नोएडा बनाम शुभम।






