घटना का संक्षिप्त विवरण
अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो टेस्ट ड्राइव के बहाने धोखाधड़ी कर वाहन हड़प लेता है तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए अवैध शस्त्र भी रखता है। दिनांक 10.06.2026 को अभियुक्त द्वारा वादी से स्कॉर्पियो कार टेस्ट ड्राइव के बहाने कुछ दूरी तक चलाकर ले गया, जिसके बाद वह कार को लेकर फरार हो गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
कार्यवाही का विवरण थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से टेस्ट ड्राइव के बहाने स्कॉर्पियो कार लेकर वापस न करने वाले अभियुक्त सोनू पुत्र जतनपाल को जतन भाटी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से वादी की स्कॉर्पियो कार व 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सोनू पुत्र जतनपाल निवासी अलीनगर, थाना जहाँगीराबाद, बुलंदशहर।
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण
1. मु0अ0सं0 208/2026, धारा 316(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 813/2019, धारा 379/411 भादवि, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0 507/2026, धारा 406 भादवि, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0सं0 107/2020, धारा 414 भादवि, थाना इकोटेक-1, गौतमबुद्धनगर।
5. मु0अ0सं0 306/2022, धारा 379/411 भादवि, थाना जहाँगीराबाद, बुलन्दशहर।
6. मु0अ0सं0 307/2022, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहाँगीराबाद, बुलन्दशहर।
7. मु0अ0सं0 588/2022, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना जहाँगीराबाद, बुलन्दशहर।
8. मु0अ0सं0 169/2025, धारा 379/411 भादवि, थाना खुर्जा नगर, बुलन्दशहर।
9. मु0अ0सं0 160/2020, धारा 406 भादवि, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1- वादी की स्कॉर्पियो कार
2- 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






