गौतमबुद्धनगर – थाना सेक्टर-20 पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नशे के रूप में प्रयोग हेतु ले जायी जा रही अवैध कफ सीरप की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त 1-पीयूष वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा 2-कपिल विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार विश्वकर्मा को फिल्मसिटी से रजनीगंधा की ओर आने वाले रास्ते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर उतरने वाले लूप से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से गाड़ी फार्च्यूनर रजि नं0 HR70D8898 में ले जायी जा रही 15 बोरों में 3600 शीशी अवैध कफ सीरप ONEREX 100 ML (जिसके प्रत्येक 5 एमएल में कोडीन फास्पेट की मात्रा 10 एमजी है) बरामद किया गया है। उक्त कफ सीरप को अधिक मात्रा में लेने पर नशे का अहसास होता है। अभियुक्तगण के अन्य साथी विष्णु कुशवाहा व शानू सिह निवासीगण मध्य प्रदेश व हीरा लाल (विक्रेता) की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
अभियुक्तों का विवरण
(1)पीयूष वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा निवासी आजाद मार्ग घोघर, थाना सिटी कोतवाली, जिला रीवा, मध्य प्रदेश वर्तमान पता विन्द विहार कॉलोनी पडरा, जिला रीवा, मध्यप्रदेश उम्र करीब 25 वर्ष।
(2)कपिल विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम व पोस्ट तमरा वासी, थाना चौराहटा, जिला रीवा मध्य़ प्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बरामदगी का विवरण
1-15 बोरों में कुल 3600 शीशी अवैध कफ सीरप ONEREX 100 ML
2-घटना में प्रयुक्त 01 फार्च्यूनर गाड़ी रजि नं0 HR70D8898
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 221/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर






