गौतमबुद्धनगर – पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा श्री राधा रमण सिंह की उपस्थिति में थाना बीटा-2 क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल रॉयल सिटी में यूपी-112 की “सवेरा योजना” के संबंध में जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सवेरा योजना के उद्देश्यों एवं लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को बताया गया कि यूपी-112 की सवेरा योजना वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, कुशलक्षेम एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु संचालित की जा रही है। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया तथा लगभग 150 नए पंजीकरण कराए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को यूपी-112 की विभिन्न सेवाओं, आपातकालीन सहायता प्रणाली, साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया। उपस्थित नागरिकों द्वारा योजना की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।






