गौतमबुद्धनगर – पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी/एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार द्वारा थाना जारचा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय, थाना हवालात, थाना मेस, थाना बैरक एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालयों के सभी रजिस्टरों को पूर्ण व सही तरीके से रखरखाव रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी व हेड मोहर्रिर को मालखाने में लंबित पड़े माल का शीघ्र निस्तारण कराने, सभी विवेचकों को लंबित पड़ी विवेचनाओं का जल्द से जल्द समापन करने, IGRS का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत उनके द्वारा कस्बा जारचा में फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चैक किया जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाये।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






