घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 07.06.2026 को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई के साथ जाति सूचक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौच व मारपीट कर घायल कर दिया है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही का विवरण
दिनांक 17.06.2026 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से वांछित 02 अभियुक्त 1. गौरव पुत्र बल्ले सिंह 2. चमन पुत्र महेश को जुनैदपुर की मढैया से धनौरी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 02 डंडे बरामद किए गए है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1 गौरव पुत्र बल्ले सिंह निवासी ग्राम रोशनपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 28 वर्ष।
2 चमन पुत्र महेश निवासी ग्राम रोशनपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 27 वर्ष।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 144/26 धारा 115(2),352,117(2),109(1) बीएनएस व 3(1)(द),3(1)(घ), 3(2)5 SC/ST एक्ट, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त गौरव का आपराधिक इतिहास
1 मु0अ0सं0 49/2020 धारा 399/402 भादवि, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर।
2 मु0अ0सं0 51/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
घटना में प्रयुक्त 02 डंडे
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






