गौतमबुद्धनगर
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा श्रावण मास/श्रावण शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सेंट्रल नोएडा के समस्त एसीपी, कांवड़ रूट से संबंधित समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं बीट प्रभारी के साथ पुलिस कार्यालय सूरजपुर में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें निर्देशित किया गया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानों पर कांवड़ रजिस्टर तैयार करें, अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक कर लें, कांवड़ मार्गों पर यदि कहीं गड्ढे, प्रकाश व्यवस्था आदि की समस्या हो तो संबंधित विभाग से समन्वय कर उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए, कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई के संबंध में सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया जाए कि डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी तथा शिविर/पंडाल लगाने वाले आयोजकों के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश सुनिश्चित किए जाएं।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






