घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 06.07.2026 को वादिया द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्त सौरभ पुत्र ऋषिपाल ने पुराने विवाद के चलते अवैध तमंचे से वादिया के पति, पुत्र एवं पुत्रवधू पर फायरिंग की, जिसमें वादिया का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जेवर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यवाही का विवरण
थाना जेवर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त सौरभ पुत्र ऋषिपाल को मंगरौली अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सौरभ पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम थोरा,थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 237/2026 धारा 109(1)/351(3) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर






