ग्रेटर नोएडा- पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना बीटा-2 साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित के ₹8,32,000 सफलतापूर्वक वापस कराए।
पीड़ित ने 27 फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 फरवरी को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के झांसे में आकर उसके खाते से पांच किस्तों में कुल ₹8,32,041.30 ट्रांसफर करा लिए गए। मामले में थाना बीटा-2 पर आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस टीम ने संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की और पीड़ित की पूरी धनराशि उसके खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बीटा-2 साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की।
ग्रेटर नोएडा- साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को मिली बड़ी राहत, बीटा-2 साइबर पुलिस ने वापस कराए ₹8.32 लाख

