ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 18 मोटरसाइकिलें और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना दादरी पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए ग्राम कोट के सर्विस रोड से आनंदपुर जाने वाले रास्ते पर श्मशान घाट के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
कलुआ उर्फ कल्लुआ, पुत्र इलियास, निवासी चांद मस्जिद, नई आबादी, कस्बा दादरी, उम्र करीब 35 वर्ष।
नितिन पंडित, पुत्र प्रेमचंद, निवासी तहसील के पीछे, गली नंबर-4, चायड़ गंज, कस्बा दादरी, उम्र करीब 18 वर्ष।
अनमोल भारती, पुत्र विजेन्द्र कुमार, निवासी लाल प्लेट डूडा कॉलोनी, चिटहेरा, थाना दादरी, उम्र करीब 18 वर्ष।
ऐसे करते थे वाहन चोरी
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में रेकी कर मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को जंगल या अन्य सुनसान स्थानों पर छिपा दिया जाता था। इसके बाद उन्हें कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच दिया जाता था। चोरी के वाहनों से प्राप्त धनराशि को आरोपी आपस में बांटकर व्यक्तिगत खर्च और शौक-मौज में इस्तेमाल करते थे।
18 मोटरसाइकिलें बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पंजीकरण नंबर वाली मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इसके अलावा एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया।
बरामदगी के संबंध में थाना दादरी में
मु0अ0सं0 450/2026, धारा 317(5) बीएनएस एवं धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं और वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जांच जारी है।






