ग्रेटर नोएडा: शिव शक्ति अपार्टमेंट, सेक्टर MU-2 में शुक्रवार को इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने और भवनों के क्षतिग्रस्त प्लास्टर की मरम्मत कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। RWA परिवर्तन पैनल की पहल पर शुरू हुए इन कार्यों को परिसर के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RWA टीम के अनुसार निवासियों के सहयोग और समर्थन से इन विकास कार्यों का टेंडर स्वीकृत कराया गया। शुभारंभ के अवसर पर RWA अध्यक्ष अरविंद पहलवान, संरक्षक जितेंद्र मास्टर, कुलदीप भाटी और सतवीर कपासिया ने पूजा-अर्चना के साथ कार्य की शुरुआत कराई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

कार्यक्रम में संगठन प्रभारी नसीम, कार्यकारिणी सदस्य शिवेंद्र यादव, राजेश उपाध्याय समेत RWA के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे।

RWA पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर निवासियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने भविष्य में भी अपार्टमेंट के विकास के लिए निरंतर कार्य जारी रखने का भरोसा जताया।






