ग्रेटर नोएडा- थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा कम्पनी में चोरी करने वाले 03 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1512 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन प्रिंटर मशीन, 1660 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन मशीन मोबाईल टाईप व 147 एयरटेल के सैटअप बॉक्स, एक बारकोड़ प्रिंटर मशीन, 02 क्यूआर कोड़ स्कैनर मशीन, 02 रोल शोल्डर वायर, 10 मदरबोर्ड, घटना में प्रयुक्त 01 लोड़र वाहन एवं 03 अवैध चाकू बरामद (बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये)।
कार्यवाही का विवरण
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा न्यू दादरी जंक्शन के पास जंगल थाना क्षेत्र सूरजपुर से अभियुक्त 1.बिलाल पुत्र मोहम्मद अकरम 2.सलमान पुत्र गफ्फार 3.आदिल पुत्र फराहिम को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से मौके पर एक छोटा लोड़र वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर- डीएल 1एल एएच 6924 में चोरी की 1512 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन प्रिंटर मशीन, 1660 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन मशीन मोबाईल टाईप, एयरटेल कम्पनी के 147 सैटअप बॉक्स, एक बारकोड़ प्रिंटर मशीन, 02 क्यूआर कोड़ स्कैनर मशीन, 02 रोल शोल्डर वायर, 10 मदरबोर्ड, 03 अवैध चाकू मौके से बरामद हुए है। उक्त बरामद चोरी के सामान के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर मु0अ0सं0-578/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपराध का तरीका
अभियुक्तगण बिलाल, सलमान, आदिल उपरोक्त से पूछताछ के उपरांत ज्ञात हुआ कि दिनांक- 9/10.10.2026 की रात्रि में हम तीनो ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर की साईट बी में स्थित आईनोट्रोनिक्स कम्पनी में घुसकर कम्पनी में रखे पे.टी.एम मशीनें व सैटअप बाक्स व अन्य सामान को चोरी कर अपने छोटा हाथी में रखकर चोरी कर ले गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सूरजपुर से तीन टीमें गठित की गयी है। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.बिलाल पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी ग्राम पसौंडा थाना टीला मोड़ जिला गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष
2.सलमान पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम बालखा थाना औरगांबाद जनपद बुलन्दशहर हाल पता मोसिम की बिल्डिंग हल्दोनी थाना ईकोटैक 3 जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 32 वर्ष
3.आदिल पुत्र फराहिम निवासी ग्राम दरियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर हाल पता हल्दोनी थाना ईकोटैक 3 जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 26 वर्ष
अभियुक्त आदिल उपरोक्त का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-578/2026 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0-581/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0-193/2026 धारा 305/317(2)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ़
4.मु0अ0सं0-163/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना खैर जनपद अलीगढ़
5.मु0अ0सं0-213/2026 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना खैर जनपद अलीगढ़
6.मु0अ0सं0-214/2026 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना खैर जनपद अलीगढ़
7.मु0अ0सं0-236/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खैर जनपद अलीगढ़
8.मु0अ0सं0-112/2026 धारा 305/305(ए)/317(4)/331(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़
9.मु0अ0सं0-141/2026 धारा 305/305(ए)/317(4)/331(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़
10.मु0अ0सं0-150/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त बिलाल उपरोक्त का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-578/2026 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0-581/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त सलमान उपरोक्त का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-578/2026 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0-581/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी विवरण
(समस्त सामान की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये)
1512 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन प्रिंटर मशीन
1660 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन मशीन मोबाईल टाईप
147 सैटअप बॉक्स एयरटेल कम्पनी (भिन्न-भिन्न साईज के)
एक बारकोड़ प्रिंटर मशीन
02 क्यूआर कोड़ स्कैनर मशीन
02 रोल शोल्डर वायर
10 मदरबोर्ड
घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर- डीएल 1एल एएच 6924
03 अवैध चाकू






