गौतमबुद्धनगर
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी नोएडा साद मिया खान के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 नोएडा अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा थाना फेस-1 प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत अशोक नगर बॉर्डर, झुण्डपुरा, वसुंधरा बॉर्डर सहित विभिन्न स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को रोककर उनकी सघन चेकिंग कराई गई तथा शराब के ठेकों के आसपास खुले में शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा कुल 26 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।






