पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह एवं पुलिस बल के साथ थाना फेस-3 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-71 में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने क्षेत्र में मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए नियमित गश्त और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा सड़क पर यातायात सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखा जाए।
इसके अतिरिक्त सभी पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार फुट पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।






