घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29.06.2026 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-49 पर आकर सूचना दी गई कि सेक्टर-50 में कुछ व्यक्तियों द्वारा मुझे कार में बैठाकर मेरा मोबाइल फोन, चार्जर, पावर बैंक एवं नकद रुपये छीन लिए हैं तथा मुझसे, मोबाइल फोन का लॉक खुलवाया तथा बैंक खाते से अपने खातों में धनराशि स्थानांतरित कर ली। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-49 पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थीं।
कार्यवाही का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्त 1. अमित पुत्र छोटेलाल 2. नितिन पुत्र विनोद 3. विवेक पुत्र दिनेश कुमार 4. ऋषि पुत्र दयावीर सिंह को सेक्टर-50 नोएडा के सामने से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से वादी से लूटा हुआ iPhone-16, चार्जर, स्मार्ट वॉच, आधार कार्ड, ₹2300/- नकद एवं घटना में प्रयुक्त कार रजि0नं0- UP84BT1585 बरामद की गई है।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं तथा जनपद फिरोजाबाद के आसपास के गांवों के निवासी हैं। वे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कार चलाने एवं मजदूरी का कार्य करते थे। अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से मिलने पर राह चलते व्यक्तियों को कार में बैठाकर उनका मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य सामान छीन लेते थे। इसके बाद पीड़ित को डराकर उसके मोबाइल फोन का लॉक खुलवाकर बैंक खाते से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कर लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. अमित पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम बढाईपुर, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद, उम्र लगभग 19 वर्ष।
2. नितिन पुत्र विनोद निवासी ग्राम बढाईपुर, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद वर्तमान पता सेक्टर-141 नोएडा, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
3. विवेक पुत्र दिनेश कुमार निवासी सियार मऊ रामलाल, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद, उम्र लगभग 20 वर्ष।
4. ऋषि पुत्र दयावीर सिंह निवासी ग्राम बढाईपुर, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद, उम्र लगभग 19 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 170/2026 धारा 309(4),317()2) बीएनएस, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1- iPhone-16, चार्जर, स्मार्ट वॉच
2- आधार कार्ड, ₹2300/- नकद
3- घटना में प्रयुक्त कार (Aura रजि0नं0- UP84BT1585)






