नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही से 12 चोरी की मोटरसाइकिल, एक फर्जी नंबर प्लेट और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं।
दिनांक 05 जुलाई 2026 को थाना फेस-2 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निम्मी विहार पुस्ता के पास से फरदीन उर्फ सोहेल, फैजान उर्फ कल्लू और फिरोज को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में घरों, बाजारों और दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। चोरी के दौरान विरोध या पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डराने-धमकाने के लिए आरोपी अपने साथ अवैध चाकू रखते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर बेचकर उससे मिलने वाली रकम मौज-मस्ती और अपने शौक पूरे करने में खर्च करते थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बरामद 12 मोटरसाइकिलों में से दो मोटरसाइकिल थाना फेस-2 तथा तीन मोटरसाइकिल दिल्ली ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट में दर्ज मामलों से संबंधित पाई गई हैं। अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पर चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
01- चोरी की 12 मोटरसाइकिल
02- फर्जी नंबर प्लेट
03- अवैध चाकू






