घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01.08.2026 को वादिया द्वारा थाना दनकौर पर आकर तहरीर दी गई कि आरोपीगण 1. यशपाल शर्मा पुत्र ब्रजपाल शर्मा 2. विजयपाल शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा द्वारा उनके पति नवीन शर्मा से ₹25 लाख नकद ले लिए गए तथा वापस मांगने पर रुपये वापस नहीं दिए, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया व जान से मारने की धमकी देने लगे। तहरीर के अनुसार, उक्त घटना से क्षुब्ध होकर मृतक नवीन शर्मा ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया तो परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यवाही का विवरण
थाना दनकौर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में नामजद वांछित अभियुक्त विनय कुमार शर्मा उर्फ विजयपाल पुत्र यशपाल शर्मा को थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत मकोड़ा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विनय कुमार शर्मा उर्फ विजयपाल पुत्र यशपाल शर्मा निवासी ग्राम धनौरी खुर्द, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता बीटा-1, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 22 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 182/26 धारा 316(2)/108/352/351(3) बीएनएस, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।






