ग्रेटर नोएडा- ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा में स्वर्गीय चौधरी बाबू राम भाटी मेमोरियल ग्रामीण टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1 सितंबर से होगी। सभी मुकाबले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
इस टूर्नामेंट में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की 32 ग्रामीण टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के बच्चों और युवाओं को बड़े स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।
टूर्नामेंट के आयोजक संगीत भाटी ने बताया कि यह ग्रामीण टूर्नामेंट का दूसरा सीजन है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच और सुविधाएं नहीं मिल पातीं। इसी उद्देश्य से सभी मैच इंटरनेशनल स्तर की सुविधाओं वाले स्टेडियम में कराए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़े।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी और ₹1.11 लाख
टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। विजेता टीम को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ ₹1,11,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को ₹71,000 का इनाम दिया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्र की टीमों को एक बड़े स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलने से खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। टूर्नामेंट के दूसरे सीजन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






