ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय चौधरी बाबूराम भाटी स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में दादरी विधानसभा की युवा नेत्री निर्मल तंवर भाटी ने आयोजन की भव्यता और उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं की सराहना की।
निर्मल तंवर भाटी ने कहा कि स्टेडियम का माहौल देखकर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता कि यह ग्रामीण स्तर का टूर्नामेंट है। पूरा आयोजन प्रोफेशनल तरीके से कराया जा रहा है और कोई भी इसे देखकर ग्रामीण प्रतियोगिता नहीं कह सकता।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि वह स्वयं बचपन में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। बाद में उन्होंने वॉलीबॉल को अपना खेल बनाया, लेकिन क्रिकेट आज भी उनका पसंदीदा खेल है। उन्होंने कहा कि ऐसे शानदार टूर्नामेंट में आकर एक खिलाड़ी होने के नाते उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस होता है।

उन्होंने आयोजक प्रमोद नागर, संगीत भाटी और पूरी आयोजन समिति का धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने दादा स्वर्गीय चौधरी बाबूराम भाटी की स्मृति में लगातार टूर्नामेंट आयोजित करना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है और यह नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम भी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निर्मल तंवर भाटी ने कहा कि गाँवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मंच और मार्गदर्शन की है।
इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देंगे और यही खिलाड़ी आगे चलकर अपने क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।






