ग्रेटर नोएडा
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी (कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये) तथा 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम उर्फ शूटर, अभिषेक, अजीत कुमार और गौरव कुमार के रूप में हुई है। सभी को गुलिस्तानपुर अंडरपास से एलजी कंपनी की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जंगल में छिपाते थे चोरी के वाहन
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहले रेकी करता था, फिर मौका मिलते ही बाइक व स्कूटी चोरी कर लेता था। चोरी के वाहन मोजरवियर गोलचक्कर के आगे रेलवे पुल के पास जंगल में छिपाकर रखे जाते थे और बाद में उन्हें जरूरत के अनुसार बेच दिया जाता था।
बरामदगी
12 चोरी की मोटरसाइकिल
2 चोरी की स्कूटी
2 अवैध चाकू
कुल बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत: करीब ₹20 लाख
सूरजपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






