ग्रेटर नोएडा: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण का केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उद्घाटन किया। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 90 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदार, 2,400+ प्रदर्शक और लाखों आगंतुक शामिल होंगे।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और बेहतर कानून-व्यवस्था, डिफेंस कॉरिडोर व मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ने प्रदेश को निवेश और उद्योग का प्रमुख केंद्र बना दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि UPITS पारंपरिक शिल्प, MSME, युवाओं के इनोवेशन और ODOP उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश आज ₹2 लाख करोड़ से अधिक का निर्यात कर रहा है।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उद्घाटन के बाद अमित शाह और योगी ने विभिन्न औद्योगिक, हस्तशिल्प और MSME स्टॉलों का अवलोकन किया तथा ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ पोर्टल का भी शुभारंभ किया। समारोह में भूपेंद्र चौधरी, ब्रजेश पाठक, नंदी, डॉ. महेश शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।






