ग्रेटर नोएडा ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, पीपलका (ग्रेटर नोएडा) की बालक कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। यह प्रतियोगिता 9 से 13 सितंबर 2026 तक बागपत स्थित एम्बिएंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई।
पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन तालमेल, कौशल, अनुशासन और जुझारूपन का परिचय दिया। पहले राउंड में बाई मिलने के बाद ऑक्सफोर्ड ग्रीन ने क्रमशः अल्पाइन पब्लिक स्कूल, लूम्ब; क्वार्टर फाइनल में हेरिटेज पब्लिक स्कूल और सेमीफाइनल में सनलॉर्ड पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फाइनल मुकाबले में टीम ने स्टेयर एजु स्पोर्ट्स को 26 अंकों के बड़े अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस जीत के साथ विद्यालय ने सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है और अब
राष्ट्रीय स्तर पर ग्रेटर नोएडा का प्रतिनिधित्व करेगा।
विजेता टीम में जक्कारण नागर, रितेश कुमार, आयुष नागर, नातिक नागर, हर्षित नागर, कनिष्क नागर, ऋतिक गौतम, देव नागर, मुकुल नागर, कार्तिक नागर, तरुण और हिमांशु भाटी शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं खेल विभाग ने सभी खिलाड़ियों तथा स्पोर्ट्स एक्टिविटी इंचार्ज सुभाष सिंह नागर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






