ग्रेटर नोएडा: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम और थाना बिसरख पुलिस की संयुक्त टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से निर्माणाधीन बिल्डिंग गोल्डन ग्राण्ड रोड से तीनों आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एसेंट कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम खान निवासी लोनी, गाजियाबाद, वसीम निवासी ग्राम रटोल, बागपत और लक्ष्य राठौर निवासी चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ई-कॉमर्स कंपनियों की पैकिंग में करते थे गांजे की सप्लाई
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में गांजे की पैकिंग कर उसे कार के जरिए सप्लाई करते थे। आरोपी टेलीग्राम ऐप और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से ग्राहकों की मांग पर डोर-टू-डोर गांजे की बिक्री करते थे।
एक आरोपी पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वसीम के खिलाफ वर्ष 2024 में थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिसरख में मुकदमा अपराध संख्या 846/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
ये हुई बरामदगी
55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये)
तस्करी में प्रयुक्त हुंडई एसेंट कार (DL1RTB7436)
घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन
पुलिस की इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






