कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य कार्यवाही का विवरण दिनांक 31.05.2026 को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से उक्त घटना के मुख्य आरोपी अभियुक्त प्रीत नागर पुत्र कल्लू उर्फ कालू व उसके सहयोगी अभियुक्त दीपक उर्फ क्रिश नागर पुत्र जगत नागर को खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त प्रीत नागर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त (आलाकत्ल) 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस .32 बोर व अभियुक्त दीपक उर्फ क्रिश नागर के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व निशानदेही से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजि0नं0-UP20BC9184 बरामद की गई। 
घटना का संक्षिप्त विवरण/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण
थाना इकोटेक-3 क्षेत्रांतर्गत ग्राम वेदपुरा में मृतक दीपक नागर की गोली मारकर हुई ‘हत्या’ के संबंध में थाना इकोटेक-3 पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा उक्त घटना में 06 अभियुक्तों की पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हत्या का मुख्य आरोपी प्रीत नागर अपने सहयोगियों के साथ घटना कारित करने के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त प्रीत नागर द्वारा बताया गया कि वर्ष 2011 में उसके पिता स्व0 कालू की हत्या हुई थी, जिसमें मृतक दीपक नागर के पिता बरी हो गए थे। अभियुक्त प्रीत नागर द्वारा बदले की भावना से अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक नागर की हत्या की घटना कारित की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. प्रीत नागर पुत्र कल्लू उर्फ कालू निवासी ग्राम वेदपुरा, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।
2.दीपक उर्फ क्रिश नागर पुत्र जगत नागर निवासी ग्राम वेदपुरा, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 193/2026 धारा 103(1),61(2) ,3(5) बीएनएस, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1 घटना में प्रयुक्त (आलाकत्ल) 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस .32 बोर
2- 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस
3 घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजि0नं0-UP20BC9184
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






