ग्रेटर नोएडा : पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित मादक पदार्थ, एक मोटरसाइकिल तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा एवं अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम के नेतृत्व में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने कासना एक्सपो से एक्सपोमार्ट जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगी:
1 किलो 50 ग्राम सिलोंग गांजा
70 ग्राम Champagne MD
75 ग्राम OG (Original Grower California Weed)
144 MDMA (Ecstasy) गोलियां
63 ग्राम काला HASH
घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP16DP2593)
एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्कूल, कॉलेज एवं छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को ऊंचे दामों पर नशीले पदार्थ बेचते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी 3 से 4 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से मादक पदार्थों की बिक्री कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरोपियों के विरुद्ध थाना नॉलेज पार्क में मु0अ0सं0 177/2026 के तहत धारा 8/18/20/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।
नॉलेज पार्क पुलिस की इस कार्रवाई को युवाओं को नशे के कारोबार से बचाने और मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।






