नोएडा। श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा पुलिस द्वारा प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

इसी क्रम में डीसीपी नोएडा साद मिया खान के निर्देशन में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह के साथ पुलिस बल को लेकर थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर
श्रावण मास को देखते हुए मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है। प्रमुख मार्गों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यातायात व्यवस्था पर भी विशेष फोकस
श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार यातायात संचालन कराया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
धार्मिक स्थलों पर लगातार निगरानी
गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा श्रावण मास के दौरान धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सतर्क निगरानी बनाए रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था को पूरी तरह कायम रखना है।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।






