कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य
नोएडा : थाना फेस-3 पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट बनवाकर व डिजिटल अरेस्ट/ट्रेडिंग इंवस्टमेण्ट के फ्रॉड का पैसा म्यूल खातों में ट्रांसफर करवाकर साइबर अपराधियों को अकाउंट बेचने वाले 07 अभियुक्त 1.अजब सिंह पुत्र दिनेश चन्द 2.प्रदीप पुत्र चंदूलाल 3.गुलाब सिंह लोधी पुत्र हरि सिंह लोधी 4.कोशल पुत्र रामनरेश कुशवाह 5.सचिन पुत्र नितिन कुमार कुश्वाह 6.जिनेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह 7.प्रियंका पुत्री मोहनलाल को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 चैक बुक, 01 स्टेम्प व 04 लेटर हैड बरामद हुये है।
अपराध करने का तरीका
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियुक्तगण, फर्जी कंपनी के नाम पर बैंक में खाता खुलवाते है व खाता खुलवाने के बाद व्हॉट्सएप व टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप में जुड़कर खातो से लिंक मोबाइल नम्बर के सिम को अपने फोन में डाल लेते है। उसके बाद यह लोग Ding sms की apk file को अपने मोबाइल फोन में इन्सटॉल करते है। इस ऐप में खाते से लिंक मोबाइल नम्बर को अंकित करने के बाद बैंक खाते से लिंक मोबाइल नम्बर से जो भी मैसेज/ओटीपी आते है, वह इन म्यूल खातों में प्राप्त साइबर ठगी से संबंधित रुपयों को निकालने में काम आता है। कुछ दिन बाद यह अकाउंट बंद कर देते है। इन खातों में लाखो रुपयों का ट्रांस्जेक्शन उपलब्ध है। उक्त खातों के विरुद्ध देशभर में साइबर फ्रॉड की कुल 74 शिकायते दर्ज है।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम सब लोग मिलकर नोएडा में रहते है तथा लोगो का बैंक खाता खुलवाकर उसको एप से लिंक करके साइबर अपराधियों को बेच देते है। इसके बाद इन खातों में ट्रेडिंग/इंवस्टमेण्ट व डिजिटल अरेस्ट करके साइबर ठगी का रुपया ट्रांसफर कराया जाता है। जिसका कुछ प्रतिशत हिस्सा हमे साइबर ठगो से प्राप्त होता है। यह पैसा हम लोग आपस में बाँट लेते है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

अभियुक्तों का विवरण
1.अजब सिंह पुत्र दिनेश चन्द निवासी केठी कोरीखेरा मूसाखैया, थाना जहानाबाद, जनपद फर्रुखाबाद वर्तमान पता अंसल सुशांत गोल्फ सिटी, सन्तुष्टि एन्क्लेव, थाना गोल्फ सिटी, लखनऊ उम्र 23 वर्ष शिक्षा डीफार्मा।
2.प्रदीप पुत्र चंदूलाल निवासी रानीबाग, श्रीनगर, दिल्ली उम्र 42 वर्ष शिक्षा- 10वी।
3.गुलाब सिंह लोधी पुत्र हरि सिंह लोधी ग्राम ऊघर कोठेरा, तहसील ग्यारसपुर, थाना ग्यारसपुर, जिला विदिशा, म0प्र0 उम्र 42 वर्ष शिक्षा- 6वी।
4.कौशल पुत्र रामनरेश कुशवाह निवासी ग्राम हसन बाग, सेन्ट्रल जेल चौराहा, थाना कादरीगेट, जिला फर्रुखाबाद उम्र 21 वर्ष, शिक्षा- 12वी।
5.सचिन पुत्र नितिन कुमार कुश्वाह निवासी ग्राम हसनबाग, सेन्ट्रल जेल चौराहा, थाना कादरीगेट, जिला फर्रुखाबाद उम्र 20 वर्ष, शिक्षा- 12वी।
6.जिनेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गोरखपुर, थाना सौरिख, जिला कन्नौज वर्तमान पता प्रहलाद कॉलोनी, ग्राम बरौला, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 28 वर्ष शिक्षा- बीएससी।
7.प्रियंका पुत्री मोहनलाल निवासी ग्राम नगला बुला, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा उम्र 24 वर्ष, शिक्षा- बीए।
बरामदगी का विवरण
1-07 मोबाइल फोन
2-01 चैक बुक
3-04 लैटर हैड
4-01 स्टैम्प
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 310/2026 धारा 318(4)/319(2)/3(5)/61(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।






