घटना का संक्षिप्त विवरण
रात्रि में थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात चोर द्वारा आरसी ग्रीन के पास स्थित एनपीसीएल बिजली के पोल से लोहे की एंगल चोरी कर ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में एनपीसीएल के अधिकृत अधिकारी (जेई) द्वारा तहरीर देकर थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 441/2026 धारा 303(2) बीएनएस में पंजीकृत कराया गया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यवाही का विवरण
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मिग्सन विलासा रोड़ से अभियुक्त 1-तुषार सैनी पुत्र सोमपाल सैनी 2-सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामखिलाड़ी 3-शिवा यादव पुत्र सुनील यादव 4-आदित्य राज पुत्र पदम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में एनपीसीएल बिजली के पोल से चोरी किये गये लोहे की एंगल (वजन करीब 50 किलोग्राम), घटना में एक वाहन रजि0 नम्बर UP14QT1050 (TATA ace लोड़र), 01 सीढ़ी, गल्बज व 03 हेलमेट बरामद किये गये है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियुक्तों का विवरण
1.तुषार सैनी पुत्र सोमपाल सैनी निवासी ग्राम डगरपुर, थाना गजरौला, जिला अमरोहा वर्तमान निवासी सिग्मा-1, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र 20 वर्ष।
2.सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम यदुवंश नगर, जिला मैनपुरी वर्तमान निवासी सिग्मा-1, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र 35 वर्ष।
3.शिवा यादव पुत्र सुनील यादव निवासी ग्राम यदुवंश नगर, जिला मैनपुरी वर्तमान निवासी सिग्मा-1, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष।
4.आदित्य राज पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम अय्यापुर, जिला हाथरस वर्तमान निवासी सिग्मा-1, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 441/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1-लोहे की एगंल वजन करीब 50 किलोग्राम
2-घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UP14QT1050
3-तीन हेलमेट व 01 सीढ़ी
4-एक जोडी इलेक्ट्रिक फ्री गल्बज






