गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने गुरुवार को तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में खरीफ वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत पर पहुंचकर निर्धारित मानकों के अनुसार फसल उत्पादन का परीक्षण कराया और क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कृषक शीला देवी की भूमि, गाटा संख्या 58 पर निर्धारित मानक के अनुसार 10×10×10 मीटर के त्रिकोणीय क्षेत्र में धान की फसल की कटाई कराई गई। क्रॉप कटिंग प्रयोग के बाद कुल 10.805 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।

क्रॉप कटिंग से होता है फसल उत्पादन का सटीक आकलन
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन का सटीक आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से वास्तविक उत्पादन का आंकलन किया जाता है, जिससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और फसल बीमा से संबंधित लाभों का निर्धारण करने में सहायता मिलती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न कराने के महत्व पर भी जोर दिया, ताकि फसल उत्पादन से जुड़े आंकड़े सटीक और विश्वसनीय रहें।
ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, रामोतार और कृषक शीला देवी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

क्रॉप कटिंग प्रयोग का उद्देश्य फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन कर किसानों को सरकारी योजनाओं एवं फसल बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






