गौतमबुद्धनगर:
जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर द्वारा सोमवार को द्रोणाचार्य (पीजी) कॉलेज, दनकौर में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 1,376 अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से उपस्थित हुए। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर 746 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रोजगार मेले में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर के सचिव/प्रबंधक रजनीकांत मित्तल एवं जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री द्वारा रोजगार हेतु चयन/शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

कार्यक्रम में द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, रोजगार मेला समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता सहित जिला सेवायोजन कार्यालय एवं द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






