ग्रेटर नोएडा- भारतीय किसान यूनियन (कृषक) द्वारा किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे यमुना प्राधिकरण पर किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी।
महापंचायत में 10% विकसित भूखंड, आबादी की बैकलीज, 64.7% अतिरिक्त मुआवजा तथा क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार देने जैसी प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने किसानों और मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की है।






