ग्रेटर नोएडा- गाजियाबाद स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में आयोजित हैकइंडिया–हैकजेनेसिस 2026 में ग्रेटर नोएडा के लॉयड कॉलेज के छात्रों की टीम ‘ग्रूट’ ने द्वितीय स्थान (फर्स्ट रनर-अप) हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छह राज्यों के 41 प्रमुख कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आयोजित इस हैकथॉन में लॉयड कॉलेज के छात्र पूजा निर्माण, हिमांशु और कार्तिक ने अपने प्रोजेक्ट और सवालों के प्रभावशाली जवाबों से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

जजों ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए दूसरा स्थान प्रदान किया। टीम को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली।






