ग्रेटर नोएडा: फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा की ओर से वरिष्ठ नागरिक समाज, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘गोल्डन ईयर्स, हेल्दी ईयर्स’ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती उम्र में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, उनके बचाव और समय पर पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सत्र में ग्रेटर नोएडा के 120 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष जीके राघव, उपाध्यक्ष उर्वशी सिंह, महासचिव एमपी सिंह, कोषाध्यक्ष डीके सिंह और फोर्टिस हॉस्पिटल की फैसिलिटी डायरेक्टर बिंदु शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सत्र के दौरान डॉक्टरों ने वरिष्ठ नागरिकों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल, हृदय संबंधी बीमारियों, जोड़ों की समस्याओं, स्लिप डिस्क, साइटिका और स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के शुरुआती लक्षणों एवं प्रबंधन की जानकारी दी। साथ ही समय पर जांच, शुरुआती निदान और जीवनशैली में जरूरी बदलावों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष जीके राघव ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी सही और व्यावहारिक जानकारी वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक निर्णय लेने तथा आत्मनिर्भर बने रहने में मदद करती है। ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को समझने, सवाल पूछने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के बारे में जानकारी मिलती है।
वहीं, फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा की फैसिलिटी डायरेक्टर बिंदु शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों को बीमारियों से बचाव और समय पर उचित उपचार के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने और स्वास्थ्य संबंधी सही निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया






