- ग्रेटर नोएडा। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से काली खोली मोहन बाबा धाम से पैदल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए गौ सेवकों ने केंद्र सरकार से मांग की कि गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए और देशभर में गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

गौ सेवक राहुल गुर्जर, नरौली ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के साथ-साथ गौ संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाई जाए, ताकि गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसके लिए जनभागीदारी बढ़ाने और गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है।

इस पदयात्रा में मोहित प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, मोंटी प्रधान, चौधरी सरपंच कुलदीप भाटी, जितन पंडित, नीतीश भाटी, गौरव पंडित रोहित पहलवान, अरविंद पहलवान, जितेंद्र मास्टर, प्रवीण भारतीय, पवन अंबावता, कमल सेन, मोनू बिधूड़ी, प्रदीप कसाना, प्रधान अमित बंसल, आशीष भाटी, उधम नंबरदार, बॉबी शर्मा, कप्तान नागर और हरीश भाटी सहित अन्य गौ सेवकों एवं सहयोगियों की सहभागिता रही।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पदयात्रा के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौ संरक्षण के लिए केंद्र सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का संदेश दिया गया। गौ सेवकों ने उम्मीद जताई कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक पहल करते हुए गौ संरक्षण को और प्रभावी बनाएगी।






