ग्रेटर नोएडा: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। इसी क्रम में एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा संचित शर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-1 और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को संदिग्ध वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर जांच करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौतमबुद्धनगर पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।






