उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) अपर्णा यादव द्वारा आज जनपद गौतमबुद्धनगर के भ्रमण के दौरान कासना स्थित जिला जेल तथा सेक्टर-34, नोएडा स्थित अपना घर आश्रम नोएडा (राजकीय विशेषीकृत गृह भवन) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए महिला बंदियों एवं आश्रम में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभवों तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिला जेल के निरीक्षण के दौरान मा० उपाध्यक्ष ने महिला बंदियों से संवाद कर उनके रहन-सहन, खानपान एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसके उपरांत अपना घर आश्रम नोएडा के निरीक्षण के दौरान मा० उपाध्यक्ष ने आश्रम में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से आत्मीय संवाद किया तथा उनके रहन-सहन, खानपान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निरीक्षण के दौरान जिला जेल एवं अपना घर आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। मा० उपाध्यक्ष ने शासन की मंशा के अनुरूप महिला बंदियों एवं मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं के कल्याण तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी प्रदान दिए।
निरीक्षण के दौरान विधि परिवीक्षा अधिकारी जितेंद्र मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






