ग्रेटर नोएडा– प्रवीन रंजन सिंह एवं अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी दनकौर तथा समस्त चौकी प्रभारियों के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध
नियंत्रण एवं जनसुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ज्वेलरी प्रतिष्ठानों एवं बड़े शोरूम संचालकों को अपने सीसीटीवी कैमरों का फोकस मुख्य मार्गों की ओर रखने हेतु जागरूक एवं निर्देशित करने के आदेश दिए गए, जिससे सड़कों पर होने वाली गतिविधियों की प्रभावी निगरानी की जा सके तथा किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य उपलब्ध हो सकें। अधिकारियों द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आमजन में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






