दिनांक 05.06.2026 को थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत सागर यादव पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम पतवाडी थाना बिसरख हाल पता राधा स्काई गार्डन सोसाइटी टावर 01 फ्लैट नंबर 1804 थाना बिसरख उम्र करीब 21 वर्ष के राधा स्काई गार्डन सोसायटी में 5वीं मंजिल के फ्लैट से नीचे गिर जाने की सूचना प्राप्त हुयी। उपरोक्त सूचना पर थाना बिसरख पुलिस द्वारा मौके पर पहुॅचकर जानकारी की गयी तो सागर अपनी मां और पिता व अपने छोटे भाई के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार सागर यादव मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। सागर यादव की अपनी माताजी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और उसके द्वारा अपनी माताजी को चाकू मारकर मामूली रूप से घायल कर दिया गया तथा स्वयं 18 वीं मंजिल से नीचे आकर 5वीं मंजिल से नीचे कूद गया। जिसको तत्काल उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा सागर को मृत घोषित कर दिया गया। थाना बिसरख पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

