गौतमबुद्धनगर – थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से ऑनलाइन बैटिंग ऐप के माध्यम से लोगों से धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्त 1.प्रमांशु कुमार पुत्र नरेन्द्र पाल सिंह 2.प्रदीप सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह 3.कुलदीप सिह पुत्र राजेश पाल सिंह को फ्लैट नंबर डी-44, सेक्टर-122 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 15 सिम कार्ड, 04 लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, 35 एटीएम कार्ड, 03 पैन कार्ड, 03 आधार कार्ड, 04 मेट्रो कार्ड, 09 चैक बुक , 04 पासबुक, 01 वाईफाई राउटर व 01 टेबलेट (लेनोवा कम्पनी) बरामद हुए है।
अपराध करने तरीका
अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेफार्म पर विज्ञापन के माध्यम से प्रचार-प्रसार करके लोगों को ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट https://reddybook.pink/home एवं एप के माध्यम से रूपये दोगुना करने का प्रलोभन देकर ठगी करते थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियुक्तों का विवरण
1.प्रमांशु कुमार पुत्र नरेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम अंगुठी, थाना जगदीशपुरा, जिला आगरा वर्तमान पता डी-44, सेक्टर-122 नोएडा उम्र 20 वर्ष शिक्षा- पॉलिटेक्निक।
2.प्रदीप सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रामनगर, थाना नारकी, जिला फिरोजाबाद वर्तमान पता डी-44, सेक्टर-122 नोएडा उम्र 25 वर्ष शिक्षा- बीटेक।
3.कुलदीप सिह पुत्र राजेश पाल सिंह निवासी ग्राम चलावली, थाना सगरोली, जिला एटा वर्तमान पता डी-44, सेक्टर-122, नोएडा उम्र 26 वर्ष शिक्षा-12th।
बरामदगी का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
1-15 सिम कार्ड
2-04 लैपटॉप
3-14 मोबाइल फोन
4-35 एटीएम कार्ड
5-03 पैन कार्ड
6-03 आधार कार्ड
7-04 मेट्रो कार्ड
8- 09 चैक बुक
9-04 पासबुक
10-01 वाईफाई राउटर
11-01 टेबलेट (लेनोवा कम्पनी)
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 237/2026 धारा 111,318(4) बीएनएस व 66D आईटी एक्ट थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।






