थाना कासना पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 28.07.2026 को वादी द्वारा थाना कासना पर अपनी बहन तनु उम्र लगभग 25 वर्ष को दहेज के लिए प्रताड़ित व हत्या करने के संबंध में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु पुलिस टीमें गठित की गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यवाही का विवरण
थाना कासना पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से उक्त अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त 1. पति- अमित भाटी पुत्र स्व0 जगन भाटी उर्फ जगन्नाथ 2. सास- किरशन पत्नी स्व0 जगन भाटी उर्फ जगन्नाथ को सिरसा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- अमित भाटी पुत्र स्व0 जगन भाटी उर्फ जगन्नाथ निवासी ग्राम घंघौला, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।
2- किरशन पत्नी स्व0 जगन भाटी उर्फ जगन्नाथ निवासी ग्राम घंघौला, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 150/2026 धारा 80/85 बीएनएस व 3/4 दहेज अधिनियम, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।






