ग्रेटर नोएडा: थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से गौरव उर्फ वेदपाल, बादल और मोनू को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं।
बरामद मोबाइल में मोटोरोला एज 60 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी A15 शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों पर पहले से भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






