ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दुपहिया वाहन और मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिल, विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में नौ सही हालत में हैं, जबकि दो मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे मिले हैं।
नाले के पास खंडहर से हुई गिरफ्तारी
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र में नाले के पास स्थित एक पार्क के खंडहर से दीपक उर्फ अजय, अनवर उर्फ सूरज और नसीब उर्फ अहमद को गिरफ्तार किया।
मोटरसाइकिल से करते थे मोबाइल चोरी और छिनैती
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और उन्हीं मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल राहगीरों के मोबाइल फोन चोरी करने और छीनने में करते थे। वारदातों के बाद कुछ मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे अनजान कबाड़ियों को बेच देते थे। बरामद दो मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर और थाना भालस्वा, आउटर नॉर्थ दिल्ली में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






