गौतमबुद्धनगर – पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने हेतु पुनः व्यापक सोशल मीडिया आधारित साइबर जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से नियमित रूप से साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता सामग्री प्रसारित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य साइबर सुरक्षा को आमजन की दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना है, ताकि नागरिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय अधिक सतर्क, जागरूक एवं सुरक्षित रह सकें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियान के माध्यम से फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश संबंधी ठगी, इम्पर्सोनेशन, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी सरल, प्रभावी एवं व्यवहारिक रूप में साझा की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वर्तमान समय में डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध की चुनौतियाँ भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस नागरिकों को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार, डिजिटल सुरक्षा उपायों एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति निरंतर जागरूक करने हेतु प्रतिबद्ध है।
आमजन से अनुरोध है कि पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों से जुड़ें, साइबर जागरूकता संबंधी संदेशों को देखें, समझें एवं अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि एक सुरक्षित, जागरूक एवं साइबर-सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बन सकें।
Instagram : @Noidapolicecyber
Youtube : @NoidaPoliceCyber
साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन धोखाधड़ी की किसी भी घटना की सूचना नागरिक तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण हेतु जनजागरूकता, तकनीकी सशक्तिकरण एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से निरंतर प्रतिबद्ध है।






